मध्यप्रदेश में शुरू हुई नई योजना, रजिस्ट्रेशन करते ही मिलेंगे 4000/-
मध्यप्रदेश में महिलाओ के जीवन को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाए शुरू की है इसी को ध्यान में रखते हुए अभी हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना” (CM Jeevan Janani Yojana MP 2023) की शुरुआत करने का ऐलान किया है। इस योजना का लाभ गर्भवती महिलाओ को मिलेगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओ के खाते में 4000/- रुपये जमा किये जायगे। गर्भावस्था के दौरान रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओ को यदि, पति करदाता नहीं है तो 4000/- हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही महिलाओ को निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त करवाने के लिए संभागीय स्तर पर ड्रग वेयर हाउस की स्थापना भी की जायगी।
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए लाभ और पात्रता की शर्ते।
- आम का अचार कैसे बनाते है। आम का अचार बनाने की विधि बताईये।
मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना मध्यप्रदेश सरकार की नई योजना है जिसके तहत गर्भवती महिलाओ को, गर्भावस्था के दौरान बच्चे और माँ दोनों के अच्छे स्वास्थय के लिए, खुद पर खर्च करने हेतु 4000/- रुपये दिए जायेगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को मुरैना से “मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना” (CM Jeevan Janani Yojana MP 2023) कि घोषणा की और बताया की मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ सिर्फ गर्भवती महिलाओ को दिया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओ को पति के आयकरदाता न होने पर ही 4000/- हजार रुपये दिए जाएंगे। महिलाओ को निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त करवाने के लिए संभागीय स्तर पर ड्रग वेयर हाउस की स्थापना भी की जायगी।
मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लाभ व विशेषताएँ।
- सीएम जीवन जननी योजना 2023 की शुरआत की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 6 अप्रैल को मुरैना में की गई।
- मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत गर्भवती महिलाओ को आर्थिक के रूप से मदद के तौर पर 4000/- रुपये दिए जायगे।
- जीवन जननी योजना के तहत 4000/- आर्थिक सहायता मिलने से वे गर्भवती महिलाएँ पोस्टिक आहार आसानी से प्राप्त कर सकेगी। जिससे माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ रह सकते है।
- महिलाओ को निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त करवाने के लिए संभागीय स्तर पर ड्रग वेयर हाउस की स्थापना भी की जायगी। जिससे की उन्हें कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े और उनका स्वास्थ अच्छा रहे।
- CM Jeevan Janani Yojana MP 2023 का लाभ सभी धर्म या जाति की गर्भवती महिला में बिना भेद भाव के वितरित होगा। सभी धर्म की महिला को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। वह मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना में पंजीयन करवा कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की पात्रता।
- सीएम जीवन जननी योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश की महिलाओ को ही दिया जायगा।
- मध्यप्रदेश की गर्भवती महिला को इस योजना के लिए पात्र माना जायेंगा।
- सीएम जीवन जननी योजना का लाभ आपको तब ही मिलेगा जब गर्भवती महिला का पति आयकर दाता नहीं होगा।
- CM Jeevan Janani Yojana MP 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदिका का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
- इसके अलावा प्रसूति योजना के तहत, 16000 हजार रुपये भी दिए जाते है।
CM Jeevan Janani Yojana MP 2023 का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र (स्थाई निवास)
- बैंक खाता नंबर
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
CM Jeevan Janani Yojana MP 2023 का आवेदन कैसे करे।
आपको सूचित किया जाता है की इस योजना का फॉर्म राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन करने की जानकारी नहीं दी गई है। इस योजना को चुनाव के पहले ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाती है तो हम ऐसी पोस्ट के माध्यम से हम सारी अपडेट आपको देते रहेंगे।
यह भी पढ़ें –
Related Posts

PF क्या होता है ? पीएफ कितना कटता है ? पीएफ कितना मिलता है ?

One Comment