मधेपुरा जिले की पुरैनी प्रखंड की नरदह पंचायत में कल यानी 14 सितंबर को कुख्यात विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या के विरोध में आज (मंगलवार, 15 सितंबर) भारी तनाव देखने को मिल रहा है. यहां आज भारी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों ने योगीराज चौक पर सड़क जाम करके विरोध-प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने घटना में शामिल सभी नामजद और संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. गांव वालों ने करीब दो घंटे तक रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.
गांव वालों ने करीब दो घंटे सड़क जाम करके हंगामा काटा, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. मृतक की भाभी एवं नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी ने मांग की कि हत्याकांड में नामित सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बना रहेगा. बाद में एसडीपीओ पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया.
बता दें कि सोमवार की शाम लगभग 6.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने विक्की मेहता की हत्या की थी. बदमाशों ने विक्की को नयाटोला स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर से एसएच 58 मुख्य सड़क तक दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी थीं. कमर से सिर तक करीब 10 गोलियां लगने से उसका शरीर छलनी हो गया था. मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. मृतक विक्की मेहता के खिलाफ हत्या, जान से मारने के प्रयास, लूट, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं. मृतक विक्की के पिता चानो मेहता नरदह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं और बड़ी भाभी रीता कुमारी मुखिया हैं.


