आम का अचार कैसे बनाते है। आम का अचार बनाने की विधि बताईये।
आम को फलो का राजा कहा जाता है। आम यू तो बहुत ही टेस्टी फल है इसका रस, पापड़ और अचार बहुत ही प्रसिद्ध है। वैसे तो अचार कई तरह के फलो से बनाते है, लेकिन आम के अचार की बात ही कुछ और है। मुझे उम्मीद है आपको भी आम का अचार (Aam Ka Achar) बहुत पसंद होंगा।
आज की इस पोस्ट में हम आम का अचार (Aam Ka Achar) बनाना सीखेंगे। और जानेंगे की आम का अचार कैसे बनाया जाता है (aam ka achar kaise banaye), आम का अचार बनाने के लिए क्या क्या सामग्री लगती है (Ingredients For Pickled Mango) और आम का अचार बनाने की विधि (Mango Pickle Recipe) आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।
आम के अचार (Aam Ka Achar) कैसा होता है।
दोस्तों यदि आपने पहले कभी आम का अचार नहीं खाया है। या आपने पहले कभी आम से बना अचार नहीं देखा है तो मै आपको बता दूँ की आम का अचार बहुत ही टेस्टी, खट्टा और सुगन्धित होता है। आम के अचार को आप हर तरह की रैसिपी, थाली, सादी, पार्टी, भोजन में, घर पर और टिफिन में उपयोग में ला सकते है। आम का आचार इतना स्वादिस्ट होता है की यदि आपने कोई शब्जी नहीं बनाई है तो आप आम के अचार के साथ भी रोटी खा सकते है। इसे आम कच्ची कैरियो से काट कर, स्वादिष्ट मसाला तैयार कर के बनाया जाता है। जिसे हम आगे जानेंगे।
आम का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients For Pickled Mango)
- 2 किलो ताजा कच्चा आम। (मोटे छिलके वाले आम ज्यादा बेहतर होते है)
- 100 ग्राम पीला सरसो का पावडर, दरदरा पिसा हुआ।
- 100 ग्राम भुना जीरा, मेथी, सौंफ, अजवाइन और मंगरैल का पावडर।
- 50 ग्राम भुना धनिया पावडर।
- 4 नास्ता इस्पुन हल्दी पावडर।
- 4 नास्ता इस्पुन भुना लाल मिर्ची पावडर।
- स्वाद अनुसार नमक।
- 1-1 नास्ता इस्पुन सौंफ और अजवाइन।
- 1 नास्ता इस्पुन हींग।
- 2 कटोरी या 400 ग्राम तेल। (सरसो का तेल ज्यादा बेहतर है)
आम का अचार कैसे बनाते है। Aam Ka Achar बनाने की विधि बताईये।
- सबसे पहले आम को धोकर, पानी को पोछ ले।
- फिर छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर 2 घंटे तेज धुप में सुखाकर एक बड़े बर्तन में डाल दे।
- अब 2 नास्ता इस्पुन हल्दी पावडर और नमक और हल्का सा तेल डालकर अच्छी तरह से मिला ले और धुप में 2 घंटे के लिए धुप में रख दे।
- अब बाकि के मसालों को, आम के साथ, हल्का सा तेल डालकर, मिलाकर एक भरनी में भरकर रख दे।
- आम के अचार से भरी भरनी को 4-5 दिन तक सुबह शाम हिलाते रहे, ताकि अचार पर फफूंद न आ पाए।
- आम के अचार में 5 दिन बाद तेल डाल दे।
- ध्यान रखे तेल को गरम कर ले, फिर तेल को ठंडा कर ले और फिर अचार में डाले। ताकि अचार को कोई नुकसानी ना हो।
- आम का अचार ख़राब न हो इसलिए अचार की भरनी में हाथ न डाले। नास्ता इस्पुन से ही अचार को निकाले। और अचार की भरनी को 3-4 दिनों में हिलाते रहे तो अचार कभी ख़राब ही नहीं होगा।
अब आप 10-12 दिन के भीतर आम के आचार (Aam ka achar) का सेवन शुरू कर सकते है। उम्मीद है आपको आज की यह पोस्ट पसंद आयी होंगी। और आप जान चुके होंगे की आम का अचार कैसे बनाते है (Aam Ka achar kaise banaye) आम का अचार बनाने की विधि क्या होती है, क्या क्या सामग्री लगती है।
यह भी पढ़े :
Related Posts

Nimbu Achar Recipe In Hindi निम्बू का आचार घर पर बनाना सीखे।

One Comment