Aloe Vera Ka Juice एलोवेरा जूस कैसे बनाएँ ? विधि और फायदे।

दोस्तों Aloe Vera (ग्वारपाठा) का नाम तो तुमने सुना ही होगा। यह कई सारी बीमारियों के कारगर एक औषोधिक पौधा होता है। आज हम आपके लिए गुणों से भरतपूर एलोवेरा की रेसिपी (Aloe vera recipe) लेकर आये है जो आपके लिए बहुत लाभदायक होगी। तो आज की इस पोस्ट में हम Aloe Vera Ka Juice बनान सीखेंगे और साथ ही एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान के बारे में भी जानेंगे।

Aloe Vera क्या होता है ?

सबसे पहले समझते है की आखिर यह एलोवेरा (Aloe Vera) होता क्या है। एलोवेरा को ग्वारपाठा या धृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक औषधीय पौधा है। इसकी पत्तियों पर कांटे होते है। यह बहुत सारे रोगो का नाश करता है। और इसका जूस शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। एलोवेरा जूस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा एलोवेरा जूस में बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम भी होता है। इन सभी पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए आपको एलोवेरा का जूस (Aloe Vera Ka Juice) जरूर पीना चाहिए। एलोवेरा जूस पिने के कई फायदे है।

वैसे तो अधिकतर लोग मार्केट में मिलने वाला एलोवेरा जूस ही लाकर पीते हैं। लेकिन आप घर पर भी एलोवेरा जूस बना सकते हैं। घर पर बना एलोवेरा जूस बिल्कुल फ्रेश और शुद्ध होता है। किसी प्रकार की मिलावट की संभावनाएं नहीं होती है। घर पर बना एलोवेरा जूस ज्यादा हेल्दी होता है। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत कम होती है। तो आइये जानते है एलोवेरा का जूस कैसे बनाये (Aloe Vera Ka Juice kaise banaye)

Aloe Vera kya hota hai

एलोवेरा जूस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री।

  • 2 एलोवेरा के पत्ते।
  • डेढ़ कप पानी।
  • चीनी स्वादानुसार।
  • आधा नींबू का रस।
  • स्वाद अनुसार काली मिर्च।
  • जूस बनाने के लिए ब्लेडर या मिक्सर।
  • ग्लास।

एलोवेरा का जूस कैसे बनाये (Aloe Vera Ka Juice Kaise Banaye)

आप भी घर पर एलोवेरा का जूस बनाने के लिए आपको निचे दी गई एलोवेरा जूस बनाने की विधि (aloe vera juice banane ki vidhi) एलोवेरा जूस बनाने का तरीका (aloe vera juice banane ka tarika) ध्यान से पढ़ना चाहिए।

  • घर पर एलोवेरा जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 एलोवेरा के पत्ते चाहिए।
  • अब एलोवेरा के पत्तों को अच्छे से साफ कर ले या पानी से धूल लें।
  • आपको इसमें कांटे लगे दिख रहे होंगे इन्हे, निकाल ले।
  • इन पत्तों को ऊपर और नीचे से 1-2 इंच तक छोटा कर ले।
  • अब एलोवेरा से चिपचिपे पीले जेल को अच्छी तरह से निकाल लें। क्योकि एलोवेरा का पीला जेल त्वचा में जलन पैदा कर सकता है।
  • इसके बाद एक चम्मच लें। इसकी मदद से सारा एलोवेरा जेल निकाल लें।
  • अब एलोवेरा जेल को एक ब्लेंडर में डालें। इसमें पानी, नींबू का रस भी मिलाएं। चाहे तो आप काली मिर्च भी मिला सकते है।
  • स्वाद अनुसार चीनी भी मिला लें और सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब आपका एलोवेरा का जूस पिने के लिए तैयार है।

Aloe Vera Juice Ke Fayde In Hindi एलोवेरा जूस पिने के फायदे।

  • एलोवेरा जूस को पीने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  • एलोवेरा का जूस पीने से शरीर पर होने वाले मुहांसे, दाग-धब्बे, झुर्रियाँ, आंखों के काले घेरे आदि को दूर किया जा सकता है। और इससे बालों की चमक बढ़ती है तथा रूसी भी दूर होती है।
  • ऐलोवेरा जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। एलोवेरा जूस पीने से त्वचा और शरीर का फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। इसलिए आपको एलोवेरा जूस जरूर पीना चाहिए।
  • एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र को काम करने मदद मिलती है। एलोवेरा में नैचुरल रेचक प्रभाव होते हैं। एलोवेरा जूस पाचन की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। 
  • एलोवेरा जूस पीने से गैस, अपच और कब्ज जैसे समस्याएँ कम होती है। अगर कब्ज रहती है, तो रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
  • एलोवेरा का जूस डायबिटीज रोगी भी पी सकते हैं। एलोवेरा जूस इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
  • वजन कम करने में भी Aloe Vera Ka Juice काफी कारगर है। यह हमारे शरीर को कमजोर नहीं होने देता है।
  • दांतों को स्वस्थ रखने के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। एलोवेरा जूस पीने से आपकी त्वचा हल्की, चमकीली, नरम और साफ होती है।
  • एलोवेरा को फेस पर भी यूज़ किया जा सकता है जिससे हमारा फेस ग्लो करता है। इससे त्वचा में निखार आता है।

Aloe Vera Juice Ke Nuksan In Hindi एलोवेरा जूस पिने से क्या नुकसान होता है ?

  • एलोवेरा जेल के ज़्यादा इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।
  • एलोवेरा जूस का लगातार सेवन शरीर में पोटैशियम कि मात्रा कम कर सकता है, जिस वजह से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी आ सकती है। जिन लोगों को पहले से दिल संबंधी कोई शिकायत हो वो इस जूस का उपयोग न करे।
  • एलोवेरा का लगातार सेवन ब्लड प्रेशर को लो कर सकता है। ये बेशक हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए अच्छा हो, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के परेशान लोगों को एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • एलोवेरा जूस में मौजूद लैटेक्स मांस-पेशियों को कमजोर कर सकता है। एलोवेरा में मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है, इसीलिए डॉक्टर कि सलाह से ही इसका सेवन करें।
  • एलोवेरा जूस के लगातार सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े।

एलोवेरा जूस पिने का सही समय (Aloe Vera Juice Pine Ka Sahi Samay)

  • एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पीना चाहिए।
  • खाना खाने के ठीक पहले या बाद में एलोवेरा का जूस नहीं पीना चाहिए।
  • शाम में या रात्रि में भी एलोवरा के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • डॉक्टर के सलाह पर यदि आवश्यकता हो तो दोपहर या रात में सेवन करे अन्यथा केवल सुबह खाली पेट ही एलोवरा का जूस (Aloe Vera Ka Juse) पीना चाहिए।
  • 3 से 4 चम्मच एलोवेरा जूस में 7-8 चम्मच पानी मिलाकर पीना चाहिए।
  • अपने शरीर को जितना लाभदायक हो उतना ही एलोवेरा का जूस पीना चाहिए।

उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको आज की इस पोस्ट में Aloe Vera Ka Juice कैसे बनाये और एलोवेरा के जूस के क्या फायदे और क्या नुकसान है इसके बारे में जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे ही अन्य पोस्ट पोस्ट के लिए हमारे ब्लॉग की अन्य पोस्ट भी जरूर पढ़े –

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *