Nimbu Achar Recipe In Hindi निम्बू का आचार घर पर बनाना सीखे।

यूँ तो सभी आचार खाने में टेस्टी लगते है। लेकिन निम्बू निम्बू का अचार (nimbu ka achar) बहुत ही टेस्टी होता है। और यह खाने का स्वाद बढ़ा देता है। कुछ लोग खाने के फीकेपन को दूर करने के लिए खाने के साथ अचार खाते हैं। और कुछ लोग खट्टे स्वाद के कारण निम्बू का अचार खाना पसंद करते है। अचार की वैरायटी की बात करें, तो नींबू का अचार खाने को चटपटा बनाने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। खाना पचाने और कब्ज जैसे बीमारी से दूर रखने में मदद करता है। तो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की निम्बू का अचार कैसे बनाया जाता है (Nimbu Achar Recipe In Hindi) निम्बू के अचार खाने के क्या फायदे है। और नीबू का अचार बनाने की विधि क्या है। nimbu ka achar बनाने के लिए क्या क्या सामग्री किस अनुपात में लगने वाली है। तो आइए, जानते हैं कैसे बनाते हैं नींबू का अचार –

Nimbu Ka Achar Banane Ke liye Kya Chahiye निम्बू का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री।

  • 1kg नींबू
  • 150 ग्राम नमक
  • तीन चौथाई बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ढाई बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • डेढ़ बड़ा चम्मच साबुत जीरा
  • डेढ़ बड़ा चम्मच मेथी दाना
  • 1 बड़ा चम्मच राई
  • 2 बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • आधा बड़ा चम्मच हींग पाउडर

नोट – यदि आप तीखा खाना पसंद करते है तो, अचार में तीखापन बढ़ाने के लिए इसमें 5-6 हरी मिर्च चीरा लगाकर डाल दें।

Nimbu Achar Recipe In Hindi घर पर निम्बू का आचार कैसे बनाये ?

  • नींबुओं को धोकर कपड़े से पोछ लें। ध्यान रखें नींबू पर पानी नहीं होना चाहिए।
  • इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। (एक निम्बू के 6 से 8 पीस)
  • धीमी आंच में एक गंजी में जीरा, हींग और राई को सुनहरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद मसालों को ठंडा कर मिक्सीा में पीस लें।
  • फिर एक बर्तन में नमक, हल्दी, हींग और पिसे मसाले एक साथ डालकर मिलाएं।
  • अब इसमें नींबू के टुकड़े डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें। ताकि इन पर मसाला अच्छी तरह लग जाए।
  • कांच की बर्नी या जार में आचार को डालकर एक महीने तक रखें। शुरुआती एक हफ्ते तक बर्नी को धूप में रखेंगे तो अचार जल्दी गलेगा।
  • जार या बर्नी को दिन में एक बार हिला दें जिससे नमक अच्छी तरह से अचार में मिल जाए।
  • एक महीने बाद जब नींबू का छिलका मुलायम हो जाए तब इसमें कद्दूकस अदरक मिला दें। फिर जार के मुंह को एक कपडे़ से बांध कर धूप में कुछ घंटों के लिए रख दें। ऐसा कुछ हफ्तों तक करें, जब तक अचार का सीरा गाढ़ा न हो जाए।
  • नींबू का अचार तैयार है। इसे पराठों और रोटी के साथ मजे खाएं।

Nimbu Ke Achar Khane Ke Fayde निम्बू का अचार खाने के फायदे।

  • रक्त का प्रवाह नियंत्रित करता है।
  • हड्डियों को मजबूत करता है।
  • इम्यून सिस्टम मजबूत करता है।
  • हृदय स्वस्थ रखता है।
  • खाना पचाने में मदद करता है।
  • पेट साफ रखता है।

दोस्तों उम्मीद करता हूँ आप अपने घर में ही निम्बू का अचार कैसे बनाये (Nimbu Achar Recipe In Hindi) यह जान गए होंगे। साथ ही इस पोस्ट में हमने आपको अचार का स्वाद कैसे बढ़ाए और उसे सुरक्षित कैसे रखे इस बारे में भी जानकारी दे दी है। यदि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो अपने परिजनों के साथ साँझा करे। आपके कोई सवाल हो तो निचे कमेंन्ट्स करे।

2 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *